जयंती पर महाराजा अग्रसेन को याद किया, पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प
रुड़की । महाराजा अग्रसेन चौक पर वैश्य समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई। समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर राहगीरों को फल वितरित किए। महाराजा अग्रसेन की ओर से किए गए कामों को याद किया गया। सिविल लाइंस बोट क्लब स्थित महाराजा अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन की जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन की ओर से किए गए कार्यों को याद किया गया। वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन एक पौराणिक कर्मयोगी, समाजवाद के प्रणेता और महादानी थे। महाराजा अग्रसेन का जन्म अश्विन शुक्ल प्रतिपदा हुआ। जिसे अग्रसेन जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान वैश्य समाज के लोगों ने राहगीरों फल वितरित किए। साथ ही वैश्य समाज के लोगों ने संगठन को मजबूत बनाने की बात की। महाराज अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। समाज में जरूतमंदों की मदद की बात कही गई। वक्ताओं ने कहा कि महाराजा अग्रसेन सभी के प्रेरणास्रोत हैं। उनके कामों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। समाज के लोगों से एकजुट होकर जरूरमंदों की सेवा करने का भी आह्वान किया गया। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन चौक ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश गर्ग, महामंत्री दीपक मित्तल, मंत्री सौरभ सिंघल, कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, अमन गोयल, शशिकांत अग्रवाल, अनूप बंसल, हर्षित गर्ग, मुकेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अभिषेक चंद्रा, नवीन अग्रवाल, अभिषेक संगल, नवनीत गर्ग, पंकज सिंघल आदि उपस्थित रहे।

