मंगलोर विधायक काजी निजामुद्दीन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुकुल नारसन को उपलब्ध कराई एंबुलेंस, कहा क्षेत्रवासियों को मिलेगा लाभ
मंगलौर । मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने विधायक निधि से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुकुल नारसन को एक एंबुलेंस दी। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य केंद्र के सपुर्द्ध एम्बुलेंस करते हुए विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुकुल नारसन के चिकित्सा प्रभारी ने पूर्व में एक एंबुलेंस और कुछ मशीनों की मांग की थी उन्होंने अपनी विधायक निधि से अस्पताल को एक एंबुलेंस दे दी है और जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए सीटी स्कैन मशीन भी उपलब्ध कराएंगे।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ.विवेक तिवारी ने विधायक का आभार जताया। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस का लाभ आम जनता को मिलेगा। एंबुलेंस की मदद से मरीजों को समय रहते अस्पताल तक पहुंचा कर सही इलाज मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिटी स्कैन मशीन की आवश्यकता है। ऐसे में विधायक ने जल्द ही सीटी स्कैन मशीन भी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

