खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने किया सड़क का उद्घाटन, कहा क्षेत्र का विकास करना ही प्राथमिकता

रुड़की । खानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली रोड स्थित शाकुंभरी एन्क्लेव कॉलोनी फेस-2 में छह लाख रुपये की सड़क का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। सड़क उद्घाटन के अवसर पर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि क्षेत्र का विकास हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है। आगे भी विकास करेंगे। उन्होंने बताया कि कॉलोनी के वासियों ने क्षेत्रीय पार्षद के माध्यम से उन्हें सड़क निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव दिया गया था। इस अवसर पर पार्षद सचिन चौधरी ने विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का आभार किया। इस दौरान चंद्रसेन शर्मा, सतीश शर्मा, राजकुमार, दीपक सैनी, दीपक शर्मा, शेर सिंह कश्यप, सुरेश चंद्र, महिपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *