गंगनहर कोतवाली पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को दबोचा, 7.42 ग्राम स्मैक बरामद, एनडीपीएस की धारा में मुकदमा दर्ज
रुड़की । गंगनहर कोतवाली पुलिस ने के युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली गंगनहर के प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत निर्गत निर्देशो तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के आदेश एंव श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय रुड़की के निकट पर्येवेक्षण में कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में नशे पर अंकुश लगाने के लिए सभी चौकी/ हल्का प्रभारियों के साथ टीमें गठित की गयी है। जिसके तहत थाना क्षेत्र में सदिंग्ध स्थानो पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसके परिणाम स्वरुप दिनांक 9 अक्टूबर को स्वामी विवेकानंद कालेज जाने वाले रास्ते के पास एक व्यक्ति को चैकिंग के दौरान रोका गया तथा पूछताछ कि गयी तो उस व्यक्ति द्वारा अपना मनीष उर्फ अंडा पुत्र देश राज निवासी नई बस्ती रामनगर कोतवाली गंग नहर जिला हरिद्वार बताया। जिसके कब्जे से 07.42 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल संदीप और जितेंद्र शामिल रहे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में नशे के विरुद्ध कार्यवाही अभियान के रूप में आगे भी लगातार जारी रहेगी।

