नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध एवं समर्पित: राजीव शर्मा, पालिकाध्यक्ष ने 17 नवनिर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

शिवालिक नगर । नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पालिका के विभिन्न क्षेत्रों में हुए 17 नव निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। नगर पालिका परिसर में सभी कार्यों का लोकार्पण करते हुए राजीव शर्मा ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद नगर पालिका क्षेत्र के विकास, सौंदर्यकरण व स्वच्छता के लिए कटिबद्ध एवं समर्पित है। राजीव शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से उनके 20 वर्ष के संवैधानिक व गौरवशाली कार्यकाल के पूरे होने 7 अक्टूबर तक पूरे नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया।7 अक्टूबर नवरात्र से लेकर 15 अक्टूबर दशहरे तक क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों एवं रामलीला स्थलों की विशेष अभियान एवं सैनिटाइजेशन जनता की सेवा में चलाया जा रहा है इस प्रकार के सभी जनहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। नवनिर्मित कार्यों में टीहरी विस्थापित कॉलोनी कीगली नंबर A-5 की नाली व सीसी द्वारा सड़क निर्माण का कार्य व राम मंदिर के पास नाली, सीसी द्वारा सड़क निर्माण का कार्य। देवनगर में मोबाइल टावर तक नाली व सीसी निर्माण द्वारा सड़क का कार्य, टंकनाथ के मकान से धर्मेंद्र के मकान की और नाली का निर्माण एवं रामेश्वरी देवी के मकान से चिराग चौहान के मकान की और नाली निर्माण कार्य। सुभाष नगर में सैनी की दुकान के पास पुलिया निर्माण। नवोदय नगर में सामुदायिक केंद्र के प्रांगण में साईं मंदिर , वैष्णो मंदिर, शिव मंदिर मैं स्टील वाली डस्टबिन व नाली निर्माण का कार्य, नवोदय नगर के टिहरी विस्थापित कॉलोनी में राजेश के मकान से नदी की ओर नाली निर्माण कार्य एवं मेन रोड से अवधेश राय के घर तक सड़क निर्माण कार्य। न्यू शिवालिक नगर में मेन रोड से विद्याशरण के मकान की ओर सीसी निर्माण कार्य। शिवालिक नगर केG- 32 के सामने से G-88 की और नाले की मरम्मत का कार्य एवं Q- 55 के पास पुलिया का निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा, पालिका कर्मचारियों व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *