रेत भर रहे मजदूरों को अचानक पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, दो की मौत चार घायल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

काशीपुर । आईटीआई क्षेत्र के परमानंदपुर के पास देर रात डंपर में रेत भर रहे मजदूरों को अचानक पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही एक मजदूर सहित ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। आइटीआइ थाना प्रभारी विद्याधर जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हादसे में घायलों को अस्पताल भेज दिया गया।शनिवार देर रात अजीतपुर-मुकंदपुर फोरलेन मार्ग पर स्वार क्षेत्र के स्टोन क्रशर से खनिज लादकर आ रहा डंपर का एक्सल टूट गया। एक्सल टूटने की वजह से डंपर से रेत नीचे गिर गया। इस दौरान आसपास के मजदूरों को बुलाकर ट्रक ड्राइवर रेत उठवाने लगा। इसी बीच गांव मिलक-नौखरीद निवासी बंटी, शिवकुमार सिंह, पप्पू, देवीदास और रुपकिशोर डंपर में रेत भर रहे थे। अचानक पीछे से आए पेपर लदे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने डंपर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बंटी और ट्रक चालक सितारगंज के बढिय़ा गांव निवासी राजा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आइटीआइ थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्वजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को एलडी भट्ट अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *