बेटियों के बिना संसार की कल्पना अधूरी: रश्मि चौधरी, अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर एसडी डिग्री कॉलेज में कन्या भ्रूण हत्या एक अभिशाप विषय पर पोस्टर प्रेजेंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

रुड़की । अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर पीसीपीएनडीटी हरिद्वार की ओर से कन्या भ्रूण हत्या एक अभिशाप विषय पर एसडी डिग्री कॉलेज में पोस्टर प्रेजेंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग सदस्य रश्मि चौधरी ने कहा भारत में कन्या भ्रूण हत्या और गिरते लिंगानुपात को रोकने के लिए बनाए कानूनों की जानकारी दी। पीसीपीएनडीटी सेल के जिला समन्वयक रवि संदेल ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या से समाज में महिला पुरुष लिंगानुपात बिगड़ रहा है। इसके साथ ही अन्य अपराध भी बढ़ रहे हैं। इसलिए कानून के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता से ही इस कुप्रथा पर रोक लगाई जा सकती है। डॉ. कामना जैन ने कहा कि बालिकाओं के साथ भेदभाव केवल भारत की ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर की समस्याएं है। अंजलि प्रसाद ने छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के प्रति जारूक किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. अलका आर्य, डॉ. किरण बाला तथा डॉक्टर सीमा रॉय ने निभाई। प्रतियोगिता में तबस्सुम एवं मनीषा सैनी प्रथम, साक्षी एवं समरीन द्वितीय व रेनू तृतीय स्थान पर रही। सांत्वना पुरस्कार शीतल तथा प्रीति को प्राप्त हुआ। असमा,इस्मत,जेबा, शीवा के द्वारा मूक अभिनय किया गया। आदित्य उज्जवल मीडिया कम्युनिकेशन देहरादून की संस्था ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अनुपमा गर्ग ने कहा कि संकल्प लिया जाना चाहिए कि बालिकाओं के जीवन में किसी प्रकार की भी बाधा उत्पन्न न हो और वे निरंतर आगे बढ़ती रहें। कार्यक्रम में डॉ. भारती शर्मा,डॉ.अर्चना चौहान, डॉ.आसमा सिद्धकी, डॉ. अंजू, डॉ. शिखा शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कामना जैन तथा अंजलि प्रसाद ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *