जनता को मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नई-नई योजनाएं चला रही सरकार: आदेश चौहान, शिवालिक नगर में लगा राशन कार्ड कैंप में 35 से अधिक लोगों के राशन कार्ड ऑनलाइन किए
शिवालिक नगर। जिला आपूर्ति विभाग की ओर से शिवालिक नगर में आयोजित राशन कार्ड कैंप में 35 से अधिक लोगों के राशन कार्ड ऑनलाइन किए गए। जबकि 40 से अधिक लोगों ने नए राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया।
मंगलवार को रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कैंप का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार नई-नई योजनाएं चला रही हैं। जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है या ऑनलाइन नहीं हुए हैं ऐसे लोगों के लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जगह-जगह कैंपों की व्यवस्था की जा रही है। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी क्षेत्रों में इस प्रकार के कैंपों का आयोजन लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर शिवालिक नगर मंडल अध्यक्ष अमरीश शर्मा, क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक पूनम सैनी, अतुल वशिष्ठ, महामंत्री राधेश्याम पाल, चमन चौहान, कार्यक्रम प्रभारी पार्षद विपिन शर्मा, सभासद अशोक मेहता, अजय मलिक, गरिमा सिंह, वीरेंद्र अवस्थी, कुशलपाल सिंह, रवि चौधरी, चतर सिंह यादव, रविंद्र कुमार, देवेंद्र चौहान, अनुज शर्मा, अतुल वशिष्ठ, पवन शर्मा, हरेंद्र कुमार, पदम सिंह कंडारी, पंकज चौहान, सुभाष कपूर आदि मौजूद रहे।



