जिला जेल कैंपस में आयोजित रामलीला मंचन में हनुमान ने किया लंका दहन, गूंजे भगवान श्रीराम के जयकारे

हरिद्वार । जिला जेल कैंपस में पहली बार आयोजित की जा रही रामलीला मंचन के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे है। लीला मंचन के दौरान बजरंगबली हनुमान के लंका दहन करने के साथ पूरी जेल जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठी। जेल कैंपस में चल रही रामलीला के तीसरे दिन शबरी कुटिया, राम-सुग्रीव मित्रता, लंका दहन और हनुमान वापसी की लीलाओं का सुंदर मंचन किया गया। जिला कारागार के बंदी ही लीला मंचन के दौरान पात्रों का किरादार निभाकर अपने अभिनय से हर किसी का मन मोह रहे हैं। इस दौरान जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य, जेलर विकास चंद्र और राम नारायण, चीफ फार्मासिस्ट राकेश गैराला व प्रधान बंदीरक्षक भूप सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *