शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, कनखल थाने में मुकदमा दर्ज, पुलिस ने गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए

हरिद्वार । जागरण मंडली में कार्यरत एक युवती ने अपने ब्वॉयफ्रेंड पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। कनखल क्षेत्र की रहने वाली एक युवती जागरण मंडली में कार्य करती है। इसी दौरान मंडली में ही कार्य करने वाले युवक मनीष निवासी गांव एक्कड़ पथरी से उसकी दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई। आरोप है कि युवक ने जल्द शादी कर लेने का भरोसा दिलाया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पिछले एक साल से आरोपी उससे लगातार संबंध बनाता रहा। कुछ दिन पूर्व जब उसने शादी करने के लिए युवक पर दबाव बनाया तब उसने शादी करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर हत्या की धमकी दी। एसओ दीपक कठैत ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *