नवरात्र की नवमी पर श्रद्धालुओं ने माता की पूजा अर्चना कर कन्याओं को जिमाया, प्रसाद स्वरूप हलवा और पूरी खिलाकर पुण्य लाभ उठाया

हरिद्वार । नवरात्र की नवमी पर श्रद्धालुओं ने माता की पूजा अर्चना कर कन्याओं को जिमाया। उन्हें प्रसाद स्वरूप हलवा और पूरी खिलाकर पुण्य लाभ उठाया। उधर श्रवणनाथ मठ में सर्वप्रथम कन्या पूजन किया गया। हर साल की तरह इस बार भी श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कन्याओं को उपहार स्वरूप सोने की बालियां, चांदी की पाजेब सहित कई साम्रगी वितरित की। घरों में कन्याओं को भोजन कराकर उपवास खोला गया। गुरुवार को सुबह से ही कन्याओं को जिमाने का सिलसिला शुरू हो गया था। मंदिरों में भी सुबह से भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। मंदिरों में लोगों ने श्रद्धा भाव के साथ देवी की पूजा की। दोपहर तक सुरेश्वरी देवी, मनसा देवी, चंडी देवी और माया देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। इन मंदिरों में वि्शेष अनुष्ठान किए गए। बहुत से लोग दुर्गा अष्टमी पर उवपास खोलकर अष्टमी मनाते हैं। कुछ लोग नवमी का पर्व मनाते हैं। गुरुवार को नवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कन्याओं का पूजन कर श्रद्धालुओं ने उपवास खोला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *