कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे लेखपाल, कहा गिरफ्तारी नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन

हरिद्वार। लालढांग क्षेत्र में पटवारी के साथ मारपीट के मामले में कांग्रेसी नेता की गिरफ्तारी न होने से नाराज लेखपाल हरिद्वार तहसील में धरने पर बैठ गए। तहसील में कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे लेखपालों के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में जरूरी काम से तहसील पहुंचे लोगों को भी वापस लौटना पड़ा। वही लेखपाल संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक लेखपाल के साथ मारपीट करने वाले कांग्रेसी नेता गुरजीत लहरी की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *