घर में युवती को अकेली देखकर युवक ने किया दुष्कर्म, घर लौटी मां को युवती ने आप बीती बताई, मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई
हरिद्वार । पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में युवती को अकेली देखकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। रविवार देर शाम को घर लौटी मां को युवती ने आप बीती बताई। मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पथरी थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक युवती अपने घर पर अकेली थी। युवती की मां किसी कार्य से बाहर गई हुई थी। युवती को घर पर अकेला देख युवक उनके घर मे घुस गया और युवती को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद युवती को धमकी दी कि अगर उसने किसी को ये बात बताई तो वह उसे और उसकी मां को मार देगा। देर शाम जब युवती की मां घर पहुंची तो युवती रोने लगी। मां ने इसकी वजह पूछी तो युवती ने आप बीती बताई। जिसके बाद मां-बेटी को साथ लेकर पथरी थाने पहुंची और लिखित तहरीर दी। बताया जा रहा है कि युवती के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। कामकाज कर मां-बेटी अपना गुजारा करती है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पवन कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ पथरी रविंद्र कुमार ने मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि की है।

