कलियर विधानसभा के शास्त्रीनगर में भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने सुनी आमजन की समस्या, अधिकारियों को फोन करके निस्तारण की कहीं बात, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, बनाई रणनीति

रुड़की । भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कलियर विधानसभा से प्रबल दावेदार मुनीश कुमार सैनी ने शास्त्रीनगर में आमजन की समस्याओं को सुना। अधिकतर लोगों ने जलभराव एवं खराब सड़कों की शिकायत की। इस दौरान भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने संबंधित अधिकारियों को समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से लेकर तत्काल प्रभाव से इनका निस्तारण होना चाहिए। अगर नहीं हुआ तो वह जिलाधिकारी सीएम से मिलकर कलियर की सम्पूर्ण समस्याओं को उनके समक्ष रखा जाएगा।

इसके पश्चात् भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कलियर विधानसभा में भाजपा के विधायक को बनाने का संकल्प लिया गया। उन्होंने सभी से आव्हान करते हुए कहा कि कलियर विधानसभा के प्रत्येक घर में जाकर लोगों को भाजपा की रीति-नीति को अवगत कराना हैं। सीएम और पीएम गरीबों के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। किसानों और गरीबों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका आमजन व गरीबों को सीधे लाभ मिल रहा है। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित कुमार सैनी, भाजपा महिला मोर्चा से प्रतिभा चौहान, आशा दसमना, ममता मितल, कमला, कमला रावत, सावित्री, प्रभा भट्ट, सरोजनी, बंसती, विष्णु, पुष्पा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *