कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की विजय सम्मान रैली की तैयारियों को लेकर बैठक की गई
रुड़की। 16 दिसंबर को देहरादून में होने जा रही अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की विजय सम्मान रैली को सफल बनाने के लिए आज उत्तराखंड प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग प्रभारी प्रमोद जयंत ने सचिन गुप्ता के आवास पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं एवं प्रेस को संबोधित किया।उन्होंने आने वाली कांग्रेस की महारैली में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने हेतु वार्ता की। 12 दिसंबर 2021 में हुई राजस्थान, जयपुर की ‘महंगाई हटाओ महारैली’ की महान सफलता को देखते हुए उन्होंने कहा, आज पूरे भारत की जनता मोदीशासन से त्रस्त है। चारों ओर देश में हाहाकार का माहौल है। विकास पूरी तरह से थम गया है और हमारा भारत जिस तरह से कांग्रेस के शासन में विकास में अग्रसर था, वह आज भाजपा के राज में आज पूरी तरह से पिछड़ गया है।*महिलाएं हों, छात्र हों, बेरोजगार युवा हों, कर्मचारी हों, किसान हों, व्यापारी हों, पूर्व सैनिक हों, आज भाजपा के शासन में बढ़ती हुई खाद्य पदार्थों, महंगी फल एवं सब्जी, खाद्य तेल, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, महंगी शिक्षा, महंगा इलाज, महंगी दवाइयां, किसान के उपयोग में आने वाली महंगी खाद व कीटनाशक, घरेलू जरूरतों के सारे सामानों में बहताशा वृद्धि, मकान बनाना हुआ महंगा, महंगी बिजली, महंगा पानी, बेरोजगारी की मार झेल रहा भारत का पढ़ा लिखा युवा, नोटबंदी व जीएसटी के बाद टूटी हुई व्यापारियों की कमर, किसानों की भूमि पर नजर रखने वाली सरकार द्वारा लाए गए तीन काले कानून, भारत की आज की गिरती हुई जीडीपी आदि अनेक कारणों से भारतवासी खुद को पूरी तरह असहाय एवं मजबूर महसूस कर रहा है। आज भारत की जनता अपना पूरी तरह से मन बना चुकी है कि वह भाजपा शासनकाल को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी और कांग्रेस के साथ चलते हुए देश को विकास के मार्ग पर अग्रसर करेगी। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में होने जा रही ‘विजय सम्मान रैली’ में कांग्रेस 16 दिसंबर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों पूर्व सैनिकों एवं शहीदों के परिवारों को रैली के माध्यम से सम्मान देने जा रही है। आज के दिन पाकिस्तान के दो टुकड़े किए गए जिसके बाद बांग्लादेश अलग देश के रूप में स्थापित हुआ। देहरादून में होने जा रहे विजय सामान रैली में उत्तराखंड की जनता लाखों की संख्या में प्रतिभा करेगी और भाजपा को मुंहतोड़ जवाब जवाब देते हुए आखिरी कील ठोकने का काम करेगी। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता, अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव हाजी नौशाद अली, प्रदेश सचिव जगदेव सिंह सेखों, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग सुशील पेंगोवाल, प्रदेश सचिव बालेश आर्ये, महामंत्री मनोज जयंत, कांग्रेस नेता चंद्रभान स्नेही, वाहिद गौर, रईस अहमद, लवी त्यागी, विक्रम असवाल मैजूद रहे।

