विद्यार्थियों का पूरी तरह से फिट होना जरूरी, केंद्रीय विद्यालय एक में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

रुड़की । केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-एक रूड़की अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है| पाठ्य तथा पाठ्य सहगामी गतिविधियों के साथ साथ विद्यार्थियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी निरंतर प्रयत्नशील है| इसी के अंतर्गत आज विद्यालय में विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए प्राचार्य वी के त्यागी ने कहा कि हमारा विद्यालय फिट इंडिया, पोषण जागरूकता, खेलकूद, योग आदि गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य को हमेशा बेहतर करने की कोशिश में लगा रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है, ताकि विद्यार्थी अपने स्वास्थ्य की जांच करा सकें तथा अगर कोई कमी है तो उसका उपचार करा सकें । इसके अंतर्गत डॉ अभिषेक त्यागी ने करीब 600 विद्यार्थियों का शारीरिक जाँच किया| बच्चों में दांत की परेशानियाँ ज्यादा होती है, अतः इसके लिए दन्त चिकित्सक डॉ गोविन्द सिंह ने भी बच्चों की जांच की | शिविर में डॉ. अभिषेक त्यागी तथा डॉ गोविन्द सिंह ने बच्चों की सेहत की जांच की। उन्होंने बच्चों में पित्त की समस्या, पेट में कीड़े और दांतों की सड़न की समस्या देखी और इस पर उन्हें विस्तार से जानकारी दी। डॉ. ने बच्चों को सुबह व शाम ब्रश करने की सलाह दी। खानपान में सहजता बरतने की भी सलाह दी गयी।
उप प्राचार्या श्रीमती अंजू सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी शिक्षकों के साथ साथ अभिभावकों की भी है| अतः दोनों को साथ मिलकर हमेशा प्रयास करना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *