भगवानपुर: पुलिस ने धीरमजरा गांव में सरकारी नलकूप के समीप से एक को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार, 5.390 ग्राम स्मैक बरामद

भगवानपुर । पुलिस ने धीरमजरा गांव में सरकारी नलकूप के समीप स्मैक के साथ एक ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार रात भगवानपुर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जैसे ही पुलिस की गश्त धीरमजरा गांव के समीप पहुंची तो पुलिस को सूचना मिली कि सरकारी नलकूप के समीप एक ग्रामीण नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर संदिग्ध को देखा। वह इधर-उधर भागने लगा। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मसरुर निवासी धीरमाजरा बताया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 5.390 ग्राम स्मैक व इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद की गई। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *