डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, भगवानपुर-इमलीखेड़ा बाईपास मार्ग पर हुआ हादसा

कलियर । भगवानपुर-इमलीखेड़ा बाईपास मार्ग पर दरियापुर तिराहे के पास तेज रफ्तार डंपर ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। थाना कनखल क्षेत्र के जगजीतपुर निवासी सचिन अपने साथी के साथ इमलीखेड़ा से हरिद्वार की ओर जा रहा था। दरियापुर तिराहे पर तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया स्कूटी सवार एक व्यक्ति को मौके पर मौत हो गई। उसका नाम, पता नहीं चल पाया है। घायल सचिन को उपचार के लिए भिजवा दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *