रुड़की: पत्नी के प्रेमी ने चाकू से रेता था सतबीर का गला, पत्नी, प्रेमी और एक अन्य ने मिलकर हत्या का बुना था ताना-बाना

रुड़की । युवक की हत्या में पत्नी का हाथ शामिल था। पत्नी, प्रेमी और एक अन्य ने मिलकर हत्या का ताना-बाना बुना था। प्रेमी ने अपने एक साथी के साथ कार में युवक का गला रेता था। पुलिस ने कार, चाकू, खून से सने कपड़े और अन्य सामान बरामद किया है। हत्याकांड में पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। गुरुवार को गंगनहर कोतवाली में प्रेसवार्ता में एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि सोमवार को सतबीर सिंह (34) निवासी शिव मंदिर के पास एक्कड़ कला थाना पथरी घर से निकला था। परिजनों को बताया था कि वह अपने बाहरी साथियों के साथ पंजाब जा रहा है। मंगलवार सुबह पनियाला मंगलौर बाईपास के पास एक ढाबा मालिक ने शव पड़ा देखा था।हत्या के बाद कोतवाली पुलिस और सीआईयू की टीम जांच में जुट गई। सीओ रुड़की विवेक कुमार के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने कड़ी से कड़ी जोड़नी शुरू कर दी और फोन नंबर की कॉल रिकॉर्ड खंगालने के अलावा आसपास के सीसीटीवी खंगाले। टोल प्लाजा के पास के सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को लीड मिली और फोन ने भी पुलिस को अहम सुराग दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *