झबरेड़ा में शांति व्यवस्था को पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, कुछ दिन पूर्व दो पक्षों के युवकों में पैसों के लेनदेन को लेकर हो गया था झगड़ा
झबरेड़ा । कुछ दिन पूर्व कस्बे में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। कस्बे में कुछ दिन पूर्व दो पक्षों के युवकों में पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया था। उसी समय से कस्बे में तनाव की स्थिति चली आ रही है। तनाव को देखते हुए डीआईजी, एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत के आदेश पर पुलिस उपाधीक्षक पंकज गैरोला के नेतृत्व में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला।फ्लैग मार्च बिजली घर तिराहा, तेलीयान, नूर बस्ती, खंदक, होली चौक, शिव विहार, गढी बाहर, शिव चौक, अमर जवान चौक आदि स्थानों से होकर निकाला गया। कस्बे में मकानों की छतों और मार्गों की निगरानी ड्रोन से की गई। फ्लैग मार्च में मंगलौर इंस्पेक्टर राजीव रौथाण, भगवानपुर इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर देवेंद्र चौहान, थानाध्यक्ष झबरेड़ा संजीव थपलियाल, थानाध्यक्ष कलियर मनोहर भंडारी, संजय पूनिया, हाकम सिंह, विपिन कुमार, मनोज रावत, नरेंद्र रावत, भावना पंवार, राकेश रोशन, जितेंद्र, मोहित, सुंदर सिंह, नूर मलिक, संजय नेगी सहित आईआरबी, पीएससी के जवान शामिल रहे।


