हाजी राव इरशाद ने छोड़ी बसपा, समर्थकों संग आजाद समाज पार्टी का थामा दामन, कहा चोली शहाबुद्दीनपुर जिला पंचायत सीट पर मजबूती के साथ लड़ा जाएगा चुनाव
भगवानपुर । चोली शहाबुद्दीनपुर जिला पंचायत सीट पर राव खालिद को टिकट नहीं होने पर नाराज हाजी राव इरशाद ने बसपा को छोड़ दिया।गुरुवार को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ आजाद समाज पार्टी ज्वाइन की और राव खालिद को चोली शहाबुद्दीनपुर जिला पंचायत सीट पर प्रत्याशी भी बनाया। इस दौरान हाजी राव इरशाद ने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा जीताऊ प्रत्याशी को दरकिनार करते हुए मौका परस्त नेताओं को पार्टी को नुकसान पहुंचाने पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चोली शहाबुद्दीनपुर जिला पंचायत सीट पर आजाद समाज पार्टी पर मजबूती के साथ चुनाव लड़कर जीत हासिल की जाएगी। चोली शहाबुद्दीनपुर जिला पंचायत सीट से प्रत्याशी राव खालिद ने कहा कि उन्होंने हमेशा विकास की राजनीति की है। वह क्षेत्र के विकास के दिन-रात कार्य करेंगे। इस मौके पर महक सिंह, अंबरीष कपिल , राव दिलशाद खाॅ, राव फारुक खाॅ, नौशाद अली, राशिद अली समेत पार्टी के मुख्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



