दरियापुर दयालपुर जिला पंचायत सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी सुनीता सैनी पत्नी भोपाल सैनी ने हाईकमान का जताया आभार, कहा पार्टी के साथ-साथ क्षेत्र को आगे बढ़ाने का किया जाएगा कार्य

भगवानपुर । दरियापुर दयालपुर जिला पंचायत सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी बनाए जाने पर सुनीता सैनी पत्नी भोपाल सैनी ने हाईकमान का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि छोटे कार्यकर्ता को टिकट देकर कांग्रेस ने यह साबित कर दिया है कि वह कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ-साथ क्षेत्र को भी आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। कहा कि क्षेत्र की विधायक भी कांग्रेस की है और जिला पंचायत भी कांग्रेस का होगा तो क्षेत्र का दोगुनी तेजी से विकास किया जाएगा। कहा कि पूर्व में जिला पंचायत सदस्य द्वारा इस सीट पर कोई कार्य नहीं किए। जगह-जगह नाली नालों का निर्माण नहीं किया। ग्रामीण जलभराव जैसी बड़ी समस्या झेल रहे हैं। उनको ठीक करने का कार्य किया जाएगा।दरियापुर दयालपुर जिला पंचायत सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी सुनीता सैनी ने कहा कि क्षेत्र का सर्वोगिण विकास करना उनका लक्ष्य होगा। ग्रामीणों के लिए वह और उनके पति दिन-रात खड़े है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *