हरिद्वार: टिकट नहीं मिलने पर नाराज कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को घेरा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो, कार्यालय पर जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी

हरिद्वार । जिला पंचायत में टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष को घेरा लिया। जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनकी कार को रोक लिया। जिलाध्यक्ष की कार के आगे हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं की जिलाध्यक्ष के चालक से नोकझोंक के साथ धक्कामुक्की हुई।सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह वीडियो बीते गुरुवार की बताई जा रही है, जब भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल चौहान कार्यालय से बाहर जा रहे थे। पथरी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनकी कार को रोक लिया। टिकट को चहेतों को देने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि टिकट का आश्वासन देने के बाद उनके नेता को नजरअंदाज किया गया। कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए गाड़ी रोक ली इस दौरान एक ने जिलाध्यक्ष की कार के बोनट पर मुक्का मार दिया। इस पर कार चालक कार्यकर्ताओं ने उलझ गया और जमकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हालांकि जिलाध्यक्ष ने लोगों को शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *