भगवानपुर में पंचायत चुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्साह, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत तथा ग्राम पंचायत सदस्य के पद के लिए 1993 नामांकन जमा किए
भगवानपुर । ब्लॉक भगवानपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला है। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत तथा ग्राम पंचायत सदस्य के पद के लिए 1993 नामांकन जमा किए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कुल जमा फार्म की गिनती पूरी कर दी गई। ब्लॉक भगवानपुर की 54 ग्राम पंचायतों के लिए प्रत्याशियों ने अलग-अलग पदों के लिए 1993 अपने नामांकन किया। जिसमें ग्राम प्रधान पद के लिए 516 नामांकन किए गए व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 390 तथा ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 1087 नामांकन दाखिल किए गए हैं। शुक्रवार से नामांकन पत्रों की जांच का कार्य शुरू किया हुआ है। पुलिस भी निगरानी के तौर पर अपनी व्यवस्था बनाए हुए है।



