जांच में एक भी नामांकन नहीं हुआ निरस्त, पहले दिन 100 से अधिक नामांकन की हुई जांच

हरिद्वार । जिला पंचायत सदस्य पद के हुए 585 नामांकन में से पहले दिन 100 से अधिक नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें से एक भी नामांकन निरस्त नहीं किया गया है। अभी तक सभी नामांकन ठीक पाए गए हैं। तीन दिन नामांकन प्रक्रिया चलने के बाद 585 प्रत्याशियों ने 44 पदों के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। 11 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच होनी है। 12 को नाम वापसी और 13 को चुनाव चिह्न आवंटित होने हैं। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच के पहले दिन 100 से अधिक नामकन पत्रों की जांच की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *