सिरचंदी जिला पंचायत सीट से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी फरकीजा आजमी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, उत्साहजनक भीड़ जुटने से गदगद, विधायक बोलीं – दोगुनी तेजी से होगा विकास
भगवानपुर । सिरचंदी जिला पंचायत सीट से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी फरकीजा आजमी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। चुनाव कार्यालय के दौरान उत्साहजनक भीड़ देखकर प्रत्याशी और उनके समर्थक गदगद हो गए।
बुधवार को कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भगवानपुर विधायक ममता राकेश द्वारा किया गया। इस दौरान विधायक ममता राकेश ने कहा कि सिरचंदी क्षेत्र का दोगुनी से विकास कराया जाएगा। इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी के जितने से विकास कार्य और अधिक होंगे।

हाजी भूरा ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए जनता के बीच आए हैं। विधायक के साथ मिलकर क्षेत्र को चमन बनाने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव फरमूद, मुनीर आलम, रियायत चैयरमैन, हज्जी अहसान, जीशान अली, पप्पू नम्बरदार, अमित कुमार, मदन मास्टर, इमरान अली, शाहरुख, पदम सिंह, जुलफान, नौशाद, सुरेश कुमार, रासीद अली आदि लोग मौजूद रहे।

