हरिद्वार: दो साल की बच्ची की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, धाराधार ब्लेड से अपनी बेटी का गला रेत कर की थी हत्या

हरिद्वार । सिडकुल में दो वर्ष की बच्ची की हत्या के आरोपी पिता को सिडकुल पुलिस ने एम्स अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल जांच के बाद बुधवार को आरोपी को कोर्ट से जेल भेज दिया है। आरोपी कुलदीप राठी की हालत गंभीर होने के चलते 25 अगस्त में हायर सेंटर रेफर किया था। कोर्ट चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह रावत की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। 23 अगस्त को खालाटीरा गांव में गन्ने के खेत में दो वर्ष की बच्ची का शव खून से लथपथ पड़ा मिला था। सिडकुल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था।
कुलदीप राठी पुत्र जगदीश निवासी टिकरी थाना दोघट जिला बागपत उत्तर प्रदेश हाल डैन्सो चौक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पत्नी कोमल उर्फ शबाना से बेटी की परवरिश के लेकर विवाद चल रहा था। पति-पत्नी बेटी को अपने धर्म के अनुसार पालना चाहते थे। जिसके चलते उसे खुद आत्महत्या करनी थी। लेकिन बेटी की हत्या करने की ठान ली थी। दिनांक 22 अगस्त में बेटी को खालाटीरा गन्ने के खेत में लेकर गया। जहां पर पहले धाराधार ब्लेड से अपनी बेटी का गला रेत कर हत्या कर दी। बाद में उसी ब्लेड से खुद आत्महत्या करने के लिए अपने गले को काट लिया था। लेकिन गला नहीं काट पाया और अधिक खून निकलने और दर्द के कारण छटपटाते हुए इधर-उधर गिर-पड़ने से बेहोश हो गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि कुलदीप राठी पुत्र जगदीश निवासी को दो वर्षीय बच्ची वैष्णवी की हत्या करने के आरोप में एम्स अस्पताल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *