आदर्श टिहरी नगर जिला पंचायत सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कुसुम चौहान के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा इस सीट को भाजपा कार्यकर्ता मिलजुल कर जीतेंगे

हरिद्वार । गांव फेरूपुर राम खेड़ा में भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी कुसुम चौहान के कार्यालय का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आदर्श टिहरी नगर वार्ड संख्या 8 की सीट भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मिलजुल कर जीतेंगे। जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि इस सीट के जीतने से विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण में विकास कार्य कराए जा सकेंगे। इस अवसर पर नितिन चौहान, अशोक चौहान, हेमंत कुमार, मोल्लहड़ राणा, मांगे राम प्रधान, नरेश चौहान, ईसम सिंह चौहान, कमला जोशी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *