ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: कन्या राशि के जातक कोई भी निवेश करने से पहले अच्छी तरह मंथन कर लें, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष : बिजनेस में परफार्मेंस सुखद रहेगा। छात्र लाभान्वित होंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। आर्थिक मामलों पर आज अधिक ध्यान देने की जरूरत है। सामाजिक कार्यों में सावधानी बरतें।

वृष : आज नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कई बार जल्दबाजी और अति उत्साह में आपका खेल खराब हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आय में वृद्धि होगी।

मिथुन : आज व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। घर के सदस्यों की समस्याओं को सुलझाने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। बुरी आदत या नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कर्क : आज छात्र करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे।काम धंधे को बढ़ाने की योजना पर भी बातचीत शुरू हो सकती है। पारिवारिक सुख और शांति रहेगी। संतान को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।

सिंह : आज आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। समस्या का शांतिपूर्ण समाधान खोजने की कोशिश करें। किसी पर ज्यादा भरोसा करना नुकसानदेह साबित हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा।

कन्या : आज व्यवसाय में आर्थिक लाभ सम्भव है। कोई भी नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह रिसर्च कर लें। व्यापार में कोई सफलता मिलने के बाद आगे का सोचकर ही कोई फैसला लें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।

तुला : व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आय का स्रोत बनेगा लेकिन ख़र्चे भी बढ़ेंगे। किसी रिश्तेदार को लेकर अप्रिय घटना घट सकती है। बिना सोचे समझे कोई भी नया काम शुरू न करें। वाणी में सौम्यता रहेगी।

वृश्चिक : आज वाहन क्रय करने के संकेत हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कारोबार में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आप सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने में सक्षम होंगे। कोई भी अनुचित कार्य न करें।

धनु : आज शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। व्यापार क्षेत्र में कुछ परेशानी हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय हो सकता है। कुछ आर्थिक बाधाएं भी आ सकती हैं, इसलिए कुछ भी करने से पहले सोच-विचार कर लें।

मकर : आर्थिक लाभ हो सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। इस समय सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहें। उधार लिया हुआ पैसा वापस पाने के लिए समय ठीक नहीं है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें।

कुंभ : आज नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों से विचलित होने की बजाय उनका समाधान निकालने का प्रयास करें। अपनो के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर मन परेशान रहेगा। नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो सकता है।

मीन : राजनीति में सफलता के संकेत हैं। आज नकारात्मकता का प्रभाव मन में हो सकता है। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में अभी किसी भी तरह का नया निवेश न करें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *