बारिश ने रोकी प्रत्याशियों के प्रचार की रफ्तार, दिनभर मोबाइल फोन से लोगों से संपर्क कर जनसमर्थन जुटाने का किया प्रयास
राहुल चौहान, रुड़की । शुक्रवार को तड़के से ही हो रही बारिश के कारण पार्टियों के प्रत्याशी टीम के साथ प्रचार के लिए नहीं निकल सके। प्रत्याशियों ने दिनभर मोबाइल फोन से लोगों से संपर्क कर जनसमर्थन जुटाने का प्रयास किया।शुक्रवार सुबह से ही मौसम खराब होने के कारण मौसम थोड़ा ठंडा भी हो गया। चुनाव प्रचार को जाने वाली टीमें भी बारिश के कारण रुक गई। दोपहर बाद हल्की बारिश के कारण भाजपा समर्थित प्रत्याशी, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी, बसपा समर्थित प्रत्याशी सहित निर्दलीय प्रत्याशियों की टीमें प्रचार के लिए नहीं निकल सकीं। दिनभर मोबाइल पर लोगों से संपर्क कर समर्थन मांगा गया। हालांकि शाम के समय कुछ प्रत्याशी टीम के साथ प्रचार को निकले। बारिश के कारण मतदाता भी घरों में ही दुबके रहे जिसके चलते प्रत्याशियों की दिक्कत बढ़ गई। अब प्रत्याशी मौसम के खुलने का इंतजार कर रहे हैं ताकि प्रचार को गति दी जा सके।


