दुकान से पाजेब चोरी कर भाग रही महिलाएं गिरफ्तार, आरोपी महिलाओं को भेजा गया जेल

भगवानपुर । सुनार की दुकान से पाजेब चोरी कर भाग रही दो महिलाओं को लोगों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी महिलाओं को जेल भेज दिया। एक सुनार की दुकान पर दो महिलाएं पाजेब खरीदने के लिए पहुंची। तभी उन्होंने दुकान से दो पाजेब चोरी कर ली और भागने लगी। चोरी का अंदेशा होता देख दुकान स्वामी ने शोर मचा दिया तो आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सभी लोगों ने घेरकर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले थाने ले आई। दुकान संचालक सुधीर अग्रवाल की तहरीर के आधार पर पकड़ी गई तरन्नुम और सलमा निवासी देहरादून रोड हुसैन बस्ती माहीपुरा जनकपुर जनपद सहारनपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। दोनों महिलाओं ने नाम बदलकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास भी किया। दोनों के पास से दो जोड़ी पाजेब भी बरामद की गई। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं ने काफी देर तक नाम बदलकर गुमराह भी किया, दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *