भगवानपुर की सिकरोढ़ा जिला पंचायत सीट से चुनाव हारी महिला प्रत्याशी ने मतगणना में गड़बड़ी का लगाया आरोप, खुदकुशी करने की दी धमकी

हरिद्वार । भगवानपुर की सिकरोढ़ा जिला पंचायत सदस्य की सीट से चुनाव हारी महिला प्रत्याशी ने चुनाव मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले को लेकर कोर्ट जाने की बात कही है। साथ ही उन्होंने खुदकुशी करने की धमकी दी है। भगवानपुर के वार्ड 16 सिकरोढ़ा जिला पंचायत सदस्य की सीट पर बसपा समर्थित प्रत्याशी दानिस्था ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर जिला प्रशासन पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि मतगणना के दौरान उनको 142 मतों से जीतने की बात कही गई, लेकिन उनको जीत का प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि गर्भवती होने के बाद भी अधिकारियों ने उनको आठ घंटे तक बैठाए रखा। बाद में रि-काउंटिंग में उन्हें 67 मतों से हारा घोषित कर भाजपा समर्थित प्रत्याशी को विजयी घोषित कर दिया गया। उनका आरोप है कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रद मत पत्रों को भी गिना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *