मंगलौर में पुलिस पर हमले में पूर्व राज्यमंत्री सहित 12 गिरफ्तार, 19 नामजद और 250 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुड़की । पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान टिकौला जिला पंचायत सीट पर धांधली के आरोप के बाद पुलिस पर पथराव के ममाले में 19 नामजद और 250 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंचायत चुनाव की मतगणना कृषि उत्पादन मंडी परिसर में चल रही थी। जिला पंचायत की सभी सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए थे। लेकिन टिकौला सीट पर आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि मतगणना में धांधली हुई है। जिसके बाद आजाद समाज पार्टी के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता गुड़ मंडी गेट पर जमा हो गए थे। उन्होंने फिर से मतगणना की मांग की। अधिकारियों ने इससे इनकार कर दिया। नाराज कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें शहर चौकी प्रभारी और तीन सिपाही घायल हो गए थे। उप निरीक्षक मनोज कठैत की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने 19 नामजद और 250 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि निकेतन, रविंद्र, जॉनी, शिवम, सुरेश, आदित्य राणा, सुमित, अश्वनी, अजब सिंह, मेघराज उर्फ गुड्डू, सनी, भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह, सोनू उर्फ सुरेंद्र, मांगेराम, अंकुल, रिंकी गौतम, अनुराग पंत, प्रवीण कुमार तथा सुशील पाटिल आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री आदित्य राणा, मेघराज उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम उदलहेड़ी, निकेतन, रविंद्र निवासी ग्राम सढौली, जॉनी, शिवम निवासी ग्राम कुरड़ी, सुरेश व , सुमित, अश्वनी निवासी ग्राम ठसका, अजय कुमार निवासी लालचंद वाला खानपुर, सन्नी निवासी शेरपुर तथा सुशील पाटिल निवासी झबरेड़ा को गिरफ्तार किया है। आदित्य राणा कांग्रेस सरकार में दर्जाधारी राज्यमंत्री रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *