राघोमल ओमप्रकाश गोयल डिग्री काॅलेज में धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस
भगवानपुर । आरo ओo जीo डिग्री कॉलेज भगवानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत राज्य स्थापना दिवस बडे हर्ष के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आरम्भ सरस्वती वन्दना एवं लक्ष्य गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार ने छात्राओं को अवगत कराया कि उत्तराखंड को पृथक राज्य बनाने की क्यों आवश्यकता पडी। कार्यक्रम अधिकारी अनिता कौशिक ने छात्राओं को N.S.S. के उददेश्य,लाभ एवं कर्तव्यों के प्रति जागरुक किया।छात्राओं के द्वारा भाषण एवं वाद विवाद प्रतियोगिता कराई गई ।समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार जी, कार्यक्रम अधिकारी अनिता कौशिक,शिप्रा गौतम,ऋतु सैनी, मांगेराम,मधू सिंह,श्रद्धा सिंघल,आंचल पुन्डीर,शबनम मलिक,सुदिक्षा चौधरी, पल्लवी आदि शामिल रहे।


