किसान के खेत में केमिकल युक्त पानी छोड़े जाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन शुरू, कहा पिछले पांच साल से खेत में नहीं हो रही फसल की पैदावार

भगवानपुर । भारतीय किसान यूनियन क्रांति गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में किसान के खेत में केमिकल युक्त पानी छोड़े जाने के विरोध में फिर से धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। गीशहीदपुर गांव निवासी किसान रामपाल का कहना है कि उनके खेत में एक फैक्ट्री से केमिकल युक्त पानी छोड़ा जा रहा है। पांच साल से किसान के खेत में फसल की पैदावार नहीं हो पा रही है। इसके चलते किसान ने फैक्ट्री संचालक से वार्ता भी की लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया था। तीन दिन पहले भारतीय किसान यूनियन क्रांति गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया था।तहसीलदार के आश्वासन पर धरना खत्म हो गया था। इसमें फैक्ट्री संचालक से दो दिन के भीतर वार्ता की बात कही थी। इस आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया था। बुधवार को फैक्ट्री संचालक से हुई वार्ता विफल रहने पर भाकियू क्रांति गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी के नेतृत्व में गुरुवार को बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि समस्या का समाधान होने तक धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर विनोद प्रजापति, गुलजार खान, अर्जुन सैनी, प्रवीण चौधरी, पंकज सैनी, सौरव सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *