रुड़की: रिटायर पुलिसकर्मी के पुत्र ने साथी के साथ मिलकर की थी कार चोरी, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की कार बरामद की

रुड़की । यूपी पुलिस से 2010 में रिटायर पुलिसकर्मी के पुत्र ने साथी के साथ मिलकर रुड़की से कार चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की कार बरामद कर ली है। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के चावमंडी की पार्किंग से 5 फरवरी 2020 को एक कार का शीशा तोड़ा गया था। शीशा तोड़कर कार से एक दूसरी कार की चाबी निकाली गई थी। यूके 17 नंबर की कार चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। करीब साढ़े आठ माह बाद पुलिस को इस मामले में सुराग मिला। उन्होंने बताया कि चावमंडी निवासी यूपी पुलिस से रिटायर कर्मी धर्मवीर सिंह के पुत्र अभय उर्फ नंदू सिरोही और सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूर्या पुत्र कुंवर सिंह निवासी राणा बैंकट हॉल के सामने आदमपुर नजीबाबाद रोड बिजनौर को चोरी की कार के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी, उपनिरीक्षक संदीप चौहान, कांस्टेबल सुमन, जसवीर भंडारी और चेतन सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *