रुड़की में मेहंदीपुर बालाजी महाराज के मुख्य पुजारी का स्वागत, धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी लेने का किया आह्वान

रुड़की । श्याम मित्र मंडल की ओर से मेहंदीपुर बालाजी महाराज के मुख्य पुजारी का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने धर्म के प्रचार-प्रसार की अपील की ओर धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी लेने का आह्वान किया।

गणेशपुर पुल के पास श्री श्याम मित्र मंडल के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंडल के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल और अन्य पदाधिकारियों की ओर से मेहंदीपुर बालाजी के मुख्य पुजारी धीरजपुरी गोस्वामी का पटका पहनाकर स्वागत किया। वह हरिद्वार में धार्मिक कार्य के लिए जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने धर्म के प्रति समर्पित रहना और उसका प्रचार-प्रसार करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यों में हमे आगे बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *