ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: सिंह व तुला राश‍ि वालों के लिए आज आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज के दिन आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आपका समाजिक कद बढ़ेगा, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कारोबार को विस्तार करने के लिए बेहतर समय है। पर्सनल लाइफ में समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। नौकरी व व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकते हैं। बुजुर्गों की सलाह से जो काम करेंगे ।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): आज के दिन आपका स्वास्थ ठीक रहेगा। प्रेम एवं व्यवसाय की स्थिति काफी अच्छी है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता और पराक्रम में वृद्धि होगी। पर्सनल लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे, घूमने फिरने का भी प्लान बन सकता है। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से सुखद रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी व्‍यस्‍त रहने वाले हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : स्वास्थ एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। संतान एवं प्रेम की स्थिति मध्यम है। आज वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें। अपने रिलेशनशिप पर ध्यान दें, नज़र दोष का उपाय ज़रूर करें। आज आयात-निर्यात करने वालों को लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आज धन के मामले में लाभ होगा और पहले किए गए निवेश में बेहतर रिटर्न प्राप्‍त होगा।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : आज भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा से भी आपको लाभ होग। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नई नौकरी की तलाश में हैं तो थोड़ा विलंब होगा। आज पार्टनर के साथ मन मुटाव हो सकता है, सतर्क रहें। आज प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन का आगमन होगा। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : आज के दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। आज के दिन प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। स्वास्थ मध्यम रहेगा। किसी महिला से इमोशनल और फाइनेंशियल सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। व्यवसाय को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है।आज मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन फायदा भी आपको होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक है। आज आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। पर्सनल लाइफ में किसी महिला से गुड न्यूज़ मिलेगी। मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा। नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। भाग्य के ऊपर आपका परिश्रम हावी रहेगा। आज अचानक कहीं से पैसा मिलने की खबर से आपका मन एकदम खुश हो जाएगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) :आज आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आज के दिन शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। आज सेहत का ध्यान रखें, सीढ़िया उतरते चढ़ते समय सावधान रहें। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य एवं प्रेम में सुधार होगा। नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जो लोग व्‍यापार करते हैं उनका शाम का वक्‍त व्‍यस्‍तता में बीतेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : व्यापार आपका ठीक रहेगा। आज के दिन प्रेम एवं संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी, परन्तु व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय नहीं है। स्वास्थ्य की अनदेखी ना करें। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। पूंजी निवेश लाभप्रद हो सकता है। पर्सनल लाइफ में पार्टनर के साथ मन मुटाव को अवॉइड करें, नज़र दोष का उपाय करें। घर के किसी सदस्य के लिए भी आपको कुछ खरीदना पड़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रुका हुआ कोई कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ में भी सुधार रहेगा। धनागमन होता रहेगा। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। आज आप एनर्जी से भरे रहेंगे. काम में सफलता मिलेगी। अजीविका के क्षेत्र में मनोनुकूल सफलता की प्राप्ति होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।घर के रखरखाव का सारा काम आपके कंधों पर आ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : आज आपके द्वारा की गई मेहनत आपको सफलता दिलाएगी। यात्रा में लाभ होगा। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। पर्सनल लाइफ में बच्चों से अनबन हो सकती है, सोच को सकारात्मक रखें। भाइयों व मित्रों का साथ होगा। व्यावसायिक लाभ मिलेगा। आज सेहत खिली हुई रहेगी। अचानक रास्ते में मिलने वाले प्रियजन से मिलकर आपका मन प्रसन्‍न रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): आज भौतिक सुख में वृद्धि होगी, मां का स्वास्थ्य बेहतर होगा। यात्रा में लाभ होगा। आर्थिक मामले भी सुलझेंगे। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। जल्द ही धन लाभ होगा और काम में ग्रोथ मिलेगी, परिवार में सेलिब्रेशन होगा। आज यात्रा के योग हैं। कारोबार में लाभ होगा। धन में बढ़ोतरी होगी। किसी बॉस के साथ आपकी कुछ बहस हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : आज विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक रहेग, प्रेम में कलह संभव है। काम से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। तेज़ी से अपने टारगेट को पूरा करने में सफल रहेंगे आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें। आज विवाद के चलते मानिसक कष्ट बढ़ेगा। आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है और किसी काम को करने में आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *