रुड़की ब्लाक प्रधान संगठन के अध्यक्ष चौधरी श्रवण कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सीडीओ से की मुलाकात, विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन

रुड़की । रुड़की ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष चौधरी श्रवण कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानों ने अपनी समस्याओं से सीडीओ को अवगत कराकर एक ज्ञापन भी सौंपा। शासन को भेजे गए ज्ञापन में मांग की गई। मनरेगा के ऑडिट बरसात के कारण तत्काल रोकने और इसे जनवरी 2026 में करवाने की मांग की। मटेरियल के भुगतान ना होने वाली फाइल को रनिंग फाइल्स में नहीं गिना जाए। मटेरियल का भुगतान प्रति 6 माह में किया जाए। प्रत्येक पंचायत में एक समय में कम से कम 50 फाइल चलाई जाए। पीएमएजीवाई का पैसा समाज कल्याण से तुरंत जारी किया जाए। डीएलसीसी की बैठक कर पीएमएजीवाई की कार्य योजना ग्राम सभा के अनुसार तुरंत परिवर्तित की जाए। जिससे विकास कार्य शीघ्र प्रारम्भ हो सके एससीपी के इस्टीमेट शीघ्र बनाए जाए। विधवा पेंशन में 4000 आय का प्रणाम पत्र ना लगवाया जाए। अनुसूचित जाति की विधवा महिलाओं को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ दिलवाने हेतु बीपीएल प्रमाण पत्र पुनः जारी किए जाए। इस मौके पर नरेन्द्र, बीटू, विपिन, राहुल त्यागी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *