ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान 6.874 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार

हरिद्वार । ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 6.874 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार हो गया।

शनिवार की देर रात रेल चौकी प्रभारी नवीन नेगी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के लिए निकले।

लाल पुल के पास पहुंचे तो जटवाड़ा पुल की तरफ से आती एक संदिग्ध स्कूटी दिखाई दी, जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस को देखकर स्कूटी सवारों ने भागने की कोशिश की। स्कूटी का पीछे बैठा युवक गिर पड़ा, जबकि आगे बैठा युवक स्कूटी समेत फरार हो गया।

गिरे हुए युवक के पास एक सफेद प्लास्टिक का कट्टा था। पुलिस ने जब उसे खोलकर जांच की, तो उसमें भूरे रंग के टेप से लिपटी दो पोटलियां मिलीं। खोलने पर इनमें कुल 6.874 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि विक्रांत निवासी गांधी नगर कूकड़ा, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी रमा विहार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *