आप ने स्वामी यतीश्वरानंद पर साधा निशाना, कैबिनेट मंत्री की संपत्ति की जांच की मांग की
हरिद्वार । आम आदमी पार्टी के हरिद्वार ग्रामीण प्रभारी नरेश शर्मा ने रसूलपुर मीठीबेरी में रवासन नदी में हुए खनन के लिए कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद को जिम्मेदार ठहराया है। बुधवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस मुद्दे पर आंदोलन करने का ऐलान करने के साथ ही नरेश शर्मा ने कैबिनेट मंत्री की संपत्ति की जांच की मांग भी की। नरेश शर्मा ने कहा कि भाजपा नेता के नाम पर खनन पट्टा लिया गया है। डिफाल्टर होने के बाद भी राजनीतिक पहुंच के कारण भाजपा नेता को खनन पट्टा एलॉट हो गया।

