भक्त अपने आप को भगवान को समर्पित कर दे तो भगवान उसकी हमेशा रक्षा करते हैं: आचार्य रमेश सेमवाल
रुड़की । ज्योतिष गुरुकुलम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा वाचक आचार्य रमेश सेमवाल ने कहा कि भक्त अपने आप को भगवान को समर्पित कर दे तो भगवान उसकी हमेशा रक्षा करते हैं। हमें लगातार परमात्मा की भक्ति करनी चाहिए। पुरानी तहसील स्थित गुरुकुलम में कथा के तीसरे दिन कथा व्यास ने भक्त प्रह्लाद के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नारायण का मंत्र आमोद है। जो शरीर, मन, वाणी की रक्षा करता है। भगवान जग के कण-कण में मौजूद हैं सारा संसार ही भगवान का है। भगवान को सूर्य, चंद्रमा, नक्षत्र, तारों, गंगा, गोमाता, पेड़, पौधों में देखो। हिंदू धर्म संस्कृति में प्रकृति की पूजा का महत्व बताया गया है। मनुष्य को भगवान की भक्ति करनी चाहिए। काम, क्रोध, लोभ, मोह से दूर रहना चाहिए। भक्त प्रह्लाद की तरह भक्ति करने से परमात्मा प्रकट होकर दर्शन देते हैं और रक्षा करते हैं। धार्मिक कार्यक्रम में आचार्य नरेश शास्त्री, आचार्य संदीप शास्त्री, राम कुमार गुप्ता, नरेंद्र भारद्वाज, सुलक्षणा सेमवाल, राधा भटनागर, चित्रा गोयल, आदित्य सेमवाल, रेनू शर्मा, दिनेश अग्रवाल, प्रदीप चौहान, जगदीश अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

