शिव भक्तों की सेवा से बढ़कर कुछ भी नहीं, न्यू शिव कावड़ सेवा शिविर समिति इमलीखेड़ा द्वारा निशुल्क कावड़ शिविर का आयोजन

रुड़की/ इमलीखेड़ा । न्यू शिव कावड़ सेवा शिविर समिति इमलीखेड़ा द्वारा 27 वर्षों से चले आ रहे निशुल्क शिविर का उद्घाटन हवन पूजन के पश्चात मुख्य अतिथि विधानसभा पिरान कलियर के पूर्व प्रत्याशी मुनीष सैनी के द्वारा किया गया जिनके साथ पिरान कलियर मंडल की अध्यक्षा राजबाला सैनी, अमित सैनी अरुण सैनी, बृजेश सैनी, विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।हरिद्वार से अपने गंतव्य को जल लेकर लौट रहे शिवभक्त कावड़ियों के लिए ग्राम इमली खेड़ा में पिछले 27 वर्षों से निशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें समस्त ग्रामवासी तन मन धन से निरंतर कांवडियों की सेवा करते आ रहे हैं।इस अवसर पर मुनीष सैनी ने कहा कि हम सभी को निस्वार्थ भाव से शिव भक्तों कावडियो की सेवा करनी चाहिए और भगवान भोलेनाथ के पवित्र मास में इस सेवा का फल भगवान भोले शंकर सबको अवश्य देते हैं।इस अवसर पर शिव भक्त मांगेराम पाल, प्रेम सिंह पाल, विजेंद्र पाल, अचपल सैनी, नरेंद्र पाल, बिरम पाल, लालचंद पाल, राजू पाल, पवन मस्त पाल, पंकज पाल, जॉनी पाल, विपिन पाल, कपिल पाल, अनुज पाल, सुनील पाल, राधेश्याम पाल, सतीश पाल, विनोद पाल, अनिल पाल आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *