हरिद्वार में एसीएमओ के ड्राइवर ने लिव इन पार्टनर को गोली मारकर की हत्या, खुद थाने में किया सरेंडर

हरिद्वार । रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में शिवलोक कॉलोनी की घटना। पुलिस के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग में एसीएमओ के ड्राइवर के रूप में तैनात मुकेश पुजारी की पहली पत्नी से दो जवान बेटे हैं।

लगभग 11 साल से वह शिवलोक कॉलोनी से सटे भभूतावाला बाग निवासी पिंकी के साथ लिव इन में रह रहा था। बताया गया है कि तड़के 3:00 बजे मुकेश ने पिंकी को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद रानीपुर कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस की शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि मुकेश की पहली पत्नी से दो जवान बेटे हैं। जबकि पिंकी से आठ साल की बेटी है। पिंकी शिवलोक कॉलोनी में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। ऐसा बताया जा रहा है कि मुकेश उस पर शक करता था और इसी शक के कारण वह तड़के शिवलोक कॉलोनी पहुंचा और गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि आरोपी मुकेश पुजारी हरिद्वार में एसीएमओ का ड्राइवर है। उसे हिरासत में ले लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *