ऑल इण्डिया धनगर समाज महासंघ ने मिलाप नगर मोहनपुरा में धूमधाम से मनाई अहिल्याबाई होलकर की 299वीं जयंती

रुड़की । मिलापनगर मोहनपुरा में धनगर शिरोमणि लोक‌माता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती धूम धाम से मनाई गई। सर्वप्रथम लोक माता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वचित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जयंती के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया । ऑल इण्डिया धनगर समाज महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मा०बिरम पाल सिंह धनगर ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को जीवन परिचय पुस्तक पढ्ने का आह्वान किया

और समाज को एक जुट रहने का संदेश दिया। धनगर समाज जिलाध्यक्ष पवन पाल धनगर ने कहा का लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी ने 12672 मंदिर बावड़ी और कुओं का निर्माण कराया और कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सभी धार्मिक स्थलों विशेष कर केदारनाथ, जगन्नाथ पुरी जैसे मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया सभी को अपने घरों में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा लगाने और बच्चों को लोक माता देवी अहिल्याबाई जी के आदर्शों पर चलने को प्रेरित किया। कायक्रम में मुख्य तौर पर शोभाराम प्रजापति जिलाध्यक्ष शौभाराम प्रजापति, ऑल इण्डिया धनगर समाज महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एड. मा०बिरम पाल सिंह धनगर, जिलाध्यक्ष पवन पाल धनगर, सोनू धीमान, प्रदीप पाल जिला उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्म जागरण प्रमुख ऋतुराज, संजय कश्यप, पंकज पाल धनगर, जय सिंह धनगर, नकली राम धनगर, प्रवीण धनगर, सुनील धनगर, तेजपाल धनगर, अभिषेक धनगर, जसवीर धनगर, दारा प्रधान, मयंक पाल धनगर, गोविन्द पाल. सुरेश पाल धनगर, सतबीर, डा० मांगेराम धनगर, आशीष धनगर, काकू आदि सैकडों धनगर समाज के साथ सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *