भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने जन्मदिन पर लिया श्रीमहंत रविंद्रपुरी से आशीर्वाद, विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर खुशी जताई

 

हरिद्वार । भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार सोमवार को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी पहुंचे। जहां उन्होंने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से अपने जन्मदिन पर आशीर्वाद लिया। विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर खुशी जताई।
पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में प्रदेश महामंत्री संगठन को चुनरी ओढ़ाकर और श्रीराम दरबार, मनसा मैया का चित्र भेंटकर आशीर्वाद दिया गया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि भाजपा राज में सबका साथ, सबका विकास हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने जीत दर्ज कर सभी को गौरवान्वित किया है। सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी ने कहा कि संत समाज का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ है। प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने कहा कि संतों की शरण में आने से प्रसन्नता होती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत ने साबित कर दिया है कि जनता और देश हित के लिए भाजपा जरूरी है। इस मौके पर उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट प्रदेश, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, डॉ. जयपाल सिंह चौहान, आशुतोष शर्मा, लव शर्मा, सुनील सैनी, कन्हैया केवड़िया, सचिन शर्मा, विक्रम भुल्लर, नवजोत वालिया, करण वर्मा, कमल सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *