अक्षिता प्रिंटिंग प्रेस के आनर अजीत धीमान की सुपुत्री अक्षिता धीमान ने सीबीएसई 10वीं में प्राप्त किए 88% नंबर, सपना डाक्टर बनने का, भगवानपुर वासियों ने दी बधाई
भगवानपुर। अक्षिता प्रिंटिंग प्रेस के आनर अजीत धीमान की सुपुत्री अक्षिता धीमान ने सीबीएसई 10वीं में 88% अंक प्राप्त किए। उन्होंने अपने माता-पिता के साथ भगवानपुर कस्बे का भी नाम रोशन किया है। अक्षिता धीमान सुपुत्री अजीत धीमान ने यह शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में हर्ष का माहौल है। अक्षिता धीमान ने बताया कि उनका सपना डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना है। वे अपनी आगे की पढ़ाई में भी इसी लगन से मेहनत करने का संकल्प ले चुकीं हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी कामयाबी को पाने के लिए अपने अंदर क्षमता होनी चाहिए। पढ़ने का मन सकारात्मक तरीके से बनाना चाहिए। सोशल मीडिया और इंटरनेट का उचित उपयोग करना चाहिए जितनी उसकी आवश्यकता होती है।
अक्षिता प्रिंटिंग प्रेस के आनर अजीत धीमान ने बताया कि उनकी पुत्री ने अचछे अंक प्राप्त करके सभी परिवार, स्कूलजनों का नाम रोशन किया है। भविष्य में पढ़ाई के जिस क्षेत्र में वह जाना चाहेंगी उसको मेरा और पूरे परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

