एसएमजेएन कॉलेज में बीएससी के प्रथम वर्ष की मेरिट लिस्ट जारी, सामान्य जाति के अभ्यर्थियों की कटआफ मेरिट 73.20 प्रतिशत तक रही

हरिद्वार । एसएमजेएन कॉलेज में बीएससी के प्रथम वर्ष की मेरिट लिस्ट जारी हो गई। सामान्य जाति के अभ्यर्थियों की कटआफ मेरिट 73.20 प्रतिशत तक रही। अन्य पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों की मेरिट 48.2 प्रतिशत और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों की मेरिट 52 प्रतिशत तक तथा अन्य प्रदेशों के अभ्यर्थियों की कटआफ मैरिट 75.40 प्रतिशत तक गयी है।कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि बीएससी प्रथम वर्ष, सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की प्रथम मेंरिट सूची महाविद्यालय द्वारा जारी कर दी गयी है। जिसको महाविद्यालय की वेबसाइट पर आनलाइन देखा जा सकता है। डॉ. बत्रा ने बताया कि समस्त प्रवेशार्थी सावधानीपूर्वक मेरिट सूची में अपना नाम देख लें। मेरिट सूची में अंकित निर्धारित तिथि व समयानुसार अपने प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होंगे। बीए और बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए प्रथम मैरिट सूची 11 सितम्बर, 2021 को जारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *