हाईवे पर कर रहे थे स्टंट और हुडदंग, पुलिस ने सात युवकों को पहुंचाया जेल, शांतिभंग की धाराओं में किया गया चालान

हरिद्वार । शहर कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर स्टंट और हुडदंग मचा रहे मुरादाबाद के 7 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया है। आरोप है कि स्टंट करते हुए यात्रियों ने अन्य यात्रियों की जान को खतरे में डाल रहे थे।रोडीबेल वाला चौकी प्रभारी पवन डिमरी ने बताया कि रात को सूचना मिली की शांतिकुंज की तरफ से कुछ युवक चंड़ी चौक पर आ रहे हैं। जो हुड़दंग मचा रहे है और कार से स्टंट कर रहे थे। चौकी प्रभारी पवन डिमरी ने हाईवे पर बैरियर लगाकर सभी को पकड़ लिया। आरोपी बैरियर तोड़कर भागने का प्रयास भी कर रहे थे। पूछताछ में युवकों ने नाम क‌ासिम पुत्र अख्तर, ललाबद्दीन पुत्र जाकिर उर्फ नन्हे, मौहम्मद समी पुत्र मो उमर, अरबाज पुत्र सफीक, रियाज पुत्र आतिक, नौशाद पुत्र नईम, मो. वसी पुत्र मो. सफी निवासी गांव ‌पीपल थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद यूपी बताया। एसएसआई नंद किशोर ग्वाड़ी ने बताया कि आरोपियों का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *