भगवानपुर: शीला देवी इंटर कॉलेज का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
भगवानपुर। श्रीमती शीला देवी इंटर कॉलेज डाडा पट्टी के प्रांगण में वर्ष 2025-26 का वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया l वार्षिक परीक्षा परिणाम कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं युवा साहित्यकार डॉ रजनीश सैनी एवं जिला पंचायत सदस्य सिकरौडा मंजू सैनी के द्वारा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
कॉलेज प्रबंधक अनिल सैनी की ओर से सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का इस कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया l वरिष्ठ समाजसेवी डॉ रजनीश सैनी ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को सदैव अनुशासन एवं गुरुजनों की आज्ञा पालन करना चाहिए।
क्योंकि शिक्षक सदैव आपका भविष्य एवं मार्गदर्शन करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं l प्रधानाचार्य कोमल सैनी की ओर से विद्यालय में सौ प्रतिशत उपस्थित और अनुशासन प्रिय छात्र-छात्राओं को भी मेडल और प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में पिंटू सैनी,विशेष सैनी,अनुपम सैनी,साक्षी पवार,राधिका सरिता,ज्योति सैनी,लिपिकावीर,रजनी सैनी,आयशा,शैली सैनी,सपना, सिखा,अरुणा, मोनिका,निकिता,पारुल कांगड़ा,आसरा, विनोद सैनी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थिति रहें l

